मड़ियाहू: कादीपुर ग्रामसभा में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक ने किया
मड़ियाहूँ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कादीपुर ग्रामसभा में आयोजित 56 वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारम्भ मडियाहूँ विधायक आरके पटेल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि युवा खेल के माध्यम से नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं। उन्होंने युवाओं को मेहनत के साथ खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।