मड़ियाहू: सिरौली गांव में जमीनी विवाद के चलते बेटे ने अपने पिता को पीटा, वीडियो हुआ वायरल
रामपुर थाना क्षेत्र के सिरौली गांव में जमीनी विवाद के चलते बेटे ने अपने पिता कैलाश नाथ सरोज की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि विवाद जमीन और घर के बंटवारे को लेकर हुआ था। पुलिस ने बताया कि मामले में शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप मे कार्रवाई की है।