मड़ियाहू: सेहरा गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, मुकदमा दर्ज
रामपुर थाना क्षेत्र के सेहरा गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई. पुलिस मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच पड़ताल कर रही है. पीड़िता पिंकी देवी का आरोप है कि विपक्षी विवेक पटेल आदि के द्वारा बच्चों की विवाद को लेकर मारपीट कर घायल कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है.