कोरबा: कोरबा में शराब के अवैध कारोबार पर बड़ा प्रहार, 61 केस दर्ज, 11 आरोपी जेल
Korba, Korba | Sep 12, 2026 कोरबा में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर 1 से 10 सितंबर तक चले अभियान में 61 आपराधिक मामले दर्ज किए गए।इस दौरान 178.870 लीटर महुआ शराब और 325 किलो लाहन जब्त किया गया। वहीं 11 आरोपियों पर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत गैर-जमानती अपराध दर्ज हुआ और सभी को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।