भरथना: व्यासपुर कोठी में 70 वर्षीय रामनरेश दोहरे का निधन, क्षेत्र में शोक का माहौल
बकेवर थाना क्षेत्र के व्यासपुर कोठी निवासी 70 वर्षीय रामनरेश दोहरे का मंगलवार को लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वह अपने पीछे पत्नी रामजानकी, तीन पुत्र जितेंद्र कुमार, पटे और ध्रुव कुमार सहित नाती-नातिन व बहुओं को छोड़ गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।