👉 मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के अंतर्गत पुलिस लाइन सभागार में कार्यक्रम आयोजित, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित।
➡️ महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के अंतर्गत आज दिनांक 14.10.2026 को पुलिस लाइन, प्रतापगढ़ स्थित सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर उपस्थित रहे।
➡️ कार्यक्रम में जीजीआईसी कॉलेज, संस्कार ग्लोबल स्कूल एवं साकेत इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रतापगढ़ एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
➡️ कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रतापगढ़ श्री राम मोहन मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री प्रशान्त राज एवं प्रतिसार निरीक्षक श्री राजीव राय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
जनपद प्रतापगढ़ पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के प्रति प्रतिबद्ध है।
#missionshakti
Pratapgarh, Pratapgarh | Oct 14, 2026