जगदलपुर: बस्तर दशहरा के दौरान रैनी रस्म में दर्दनाक हादसा, विजय रथ की चपेट में आने से ग्रामीण सन्नू की मौत, सुखराम का पैर कटा
बस्तर दशहरा की भीतर रैनी की रस्म के दौरान बुधवार रात एक दर्दनाक हादसे में ग्रामीण सन्नू की मौत हो गई, जबकि सुखराम का पैर कट गया। दोनों बड़े किलेपाल क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। आठ पहियों वाले विशाल विजय रथ की चपेट में आने से हुए इस हादसे ने उत्सव के बीच दो परिवारों को गहरे दुख में डाल दिया। एक ग्रामीण की जान चली गई।