मुलाना: गांव धनोरा के पास कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक हुई मौत, कार सवार दंपति व 3 बच्चे हुए घायल
Mulana, Ambala | Jun 20, 2024 बीती रात गांव धनोरा के पास तेज गति कार ने बाइक को टक्कर दे मारी। जिस वजह से बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं कार एक्सीडेंट के बाद पेड़ से जा टकराई। जिस वजह से कार में सवार दंपति समेत उनके तीन बच्चे भी घायल हो गए। इस मामले में आज मृतक युवक के मामा की शिकायत पर थाना मुलाना पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।