मुलाना: थाना मुलाना में दर्ज विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के मामले में चौथे आरोपी को कोर्ट के आदेशों पर किया जांच में शामिल
Mulana, Ambala | Jun 19, 2024 21 अक्टूबर 2022 को थाना मुलाना में दर्ज विदेश भेजने के नाम पर 3.50 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को कोर्ट के आदेशों पर जांच में शामिल कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।