रामपुर: जेल रोड स्थित कार्यालय पर सपा नेता आज़म खान का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया
Rampur, Rampur | Aug 14, 2026 शुक्रवार को दोपहर तीन बजे जेल रोड स्थित सपा कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। जिला अध्यक्ष अजय सागर, आसिम राजा, सतनाम सिंह मट्टू, ओमेंद्र सिंह चौहान सहित सैकड़ों आजम खान के समर्थक मौजूद रहे और जेल से बाहर आने की दुआ की गई।