देवघर: बैद्यनाथ धाम स्टेशन के मुसाफिरखाना में मिला एक अज्ञात शव ,पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा सदर अस्पताल
बैद्यनाथ धाम स्टेशन के मुसाफिरखाना में शुक्रवार की सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने शव का पोस्टमार्टम के बाद 72 घंटे के लिए रख दिया है इस दौरान अगर उसके परिजन इसे ढूंढने पहुंचेंगे तो शव की पहचान करने के बाद उन्हें सौंप दिया जाएगा, अन्यथा अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।