देवघर: बैजूकूरा गांव से संदिग्ध अवस्था में महिला को लाया गया सदर अस्पताल, डॉक्टर ने किया मृत घोषित
मोहनपुर थाना क्षेत्र के बैजूकूरा गांव से संदिग्ध अवस्था में महिला को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया। जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया गया। घटना के संबंध में बताया गया कि मृतिका शांति देवी के पेट में अचानक दर्द हुआ था और गांव के डॉक्टर से दवाई दिला दिया था लेकिन हालत गंभीर देखते सदर अस्पताल लाया गया था।