देवघर: देवघर बासुकीनाथ मुख्य पथ के डूमरथर गांव के समीप ऑटो चालक ने मारी ट्रक में टक्कर, दो महिला श्रद्धालु हुई घायल
मोहनपुर थाना क्षेत्र के देवघर डूमरथर गांव के समीप ऑटो चालक ने ट्रक में टक्कर मार दी। इस घटना में दो महिला श्रद्धालु घायल हो गई जिन्हें से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में मधुबनी जिला निवासी घायल महिला श्रद्धालु राजकुमार ने बताया कि बासुकीनाथ के पूजा करने के लिए जा रही थी तभी ऑटो ने ट्रक में टक्कर मार दी जिसमें ऑटो सवार दो महिला घायल हो गई।