देवघर: नवीबस्क भेड़वा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट, एक व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल
मधुपुर थाना क्षेत्र के नवीबस्क भेड़वा गांव में आपसी विवाद को लेकर गुरुवार को मारपीट हो गई।इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज सदर अस्पताल में जारी है ।इस संबंध में घायल दीपक कुमार दास ने बताया कि वह अपने घर में सोया था इसी दौरान एक व्यक्ति आया और गाली गलौज करने लगा।जिसको रोकने पर उसके साथ मारपीट की गई जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया