बरूराज मोतीपुर: कमालपुर बिथरौल में CSP संचालक पर गोलीबारी, लूट की घटना, पश्चिमी डीएसपी ने दी जानकारी
बरुराज थाने के कमालपुर बिथरौल गांव स्थित मलंग चौक के पास शनिवार दोपहर करीब 12.15 बजे पीएनबी के सीएसपी संचालक पंकज कुमार को बदमाशों ने गोली मार दी। उसके बाद डेढ़ लाख रुपए और मोबाइल लूट लिया। इस दौरान बदमाशों और सीएसपी संचालक में उठा-पटक भी हुई। गोली पंकज के दोनों पैर में लगी है। वह जमीन पर गिर गया। स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया।