राजगढ़: राजगढ़ में रविवार को पुलिस ने योग ध्यान एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया
राजगढ़ एसपी अमित कुमार तोलानी के निर्देश पर राजगढ़ जिले के विभिन्न थानों में रविवार को सुबह 9:00 करीब योग ध्यान एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने थाना परिसर में योग किया और स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। इस मौके पर राजगढ़ एसपी अमित कुमार तोलानी और एडिशनल एसपी के द्वारा निरीक्षण भी किया गया।