खगड़िया: कचहरी रोड में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ने किया प्रेस कांफ्रेस
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विक्रम यादव ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेस किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा लगातार देश के हर क्षेत्र में समूुचित विकास किया जा रहा है। एक दिन पूर्व वित्त मंत्री द्वारा बजट पेश करने पर उन्होंने कहा कि हर वर्ग का विशेष ख्याल रखा गया। केन्द्र सरकार के दूसरे कार्यकाल की अंतरिम बजट जन उपयोगी है।