ढीमरखेड़ा: सागौना डैम नहर में दर्दनाक हादसा, मछली पकड़ने गए किशोर की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सागौना डैम की नहर में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया मछली पकड़ने गए 6 बच्चों में से एक 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कोठी निवासी 15 वर्षीय मोहित बैगा अपने साथियों के साथ मछली पकड़ने सागौना डैम की नहर में गया था।