तरैया: गलिमापुर में नीलगाय से बाइक की टक्कर, पति-पत्नी घायल, छपरा अस्पताल रेफर
Taraiya, Saran | Nov 27, 2024 तरैया थाना क्षेत्र के गलिमापुर गांव में बाइक और नीलगाय की टक्कर से घायल हालत में दंपति को इलाज के लिए मंगलवार की रात्रि 9 बजें भर्ती कराया गया। घायल सिवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के हुस्सेपुर गांव निवासी उमेश कुमार सिंह और उनकी पत्नी पुनम देवी हैं। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ अनंत नारायण कश्यप ने प्राथमिक उपचार किया और सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।