तरैया: डुमरी छपिया गांव में बाइक दुर्घटना में घायल हुआ टेंट हाउस व्यापारी, सदर अस्पताल छपरा रेफर
Taraiya, Saran | Nov 26, 2024 मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार की रात 9 बजें बाइक दुर्घटना में टेंट हाउस व्यापारी को घायल हालत में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। घायल तरैया थाना क्षेत्र के डुमरी छपिया गांव निवासी स्व हरिहर सिंह का 60 वर्षीय पुत्र नंद किशोर सिंह हैं। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ अनंत नारायण कश्यप ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया