तरैया: नेवारी गायत्री मंदिर के पास सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध की पटना पीएमसीएच में मौत, परिजनों में मातम
Taraiya, Saran | Nov 25, 2024 तरैया थाना क्षेत्र के तरैया-मढ़ौरा एसएच-73 मुख्य सड़क पर नेवारी गायत्री मंदिर के समीप सड़क किनारे खड़े एक वृद्ध व्यक्ति पर अनियंत्रित टोटो पलट गई। जिससे वह व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिनका इलाज के दौरान पटना पीएमसीएच में रविवार की सुबह 10 बजें के लगभग मौत हो गई। मृतक नेवारी गांव निवासी 65 वर्षीय लगन राय बताए गए हैं।