तरैया: तरैया विधायक और मढ़ौरा एसडीओ ने प्रखंड कार्यालय में राशन कार्ड का वितरण किया
Taraiya, Saran | Nov 22, 2024 राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के राशन कार्ड से वंचितों के लिए तरैया प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार की शाम 4 बजें मढ़ौरा एसडीओ डॉ प्रेरणा सिंह और तरैया विधायक जनक सिंह ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के राशनकार्ड धारकों को नया राशनकार्ड बनाकर वितरण किया। मौके पर बीडीओ विभू विवेक मौजूद रहें।