सासनी: प्लॉट पर काम करते समय एक किशोर के पैर पर जहरीले कीड़े ने काटा, हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लाए
Sasni, Hathras | Sep 20, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव गदाखेड़ा में प्लॉट पर काम करते समय एक किशोर हरीश पुत्र कोमल सिंह के पैर पर जहरीले कीड़े ने काट लिया जिससे किशोर की हालत बिगड़ गई। परिजन किशोर को बिगड़ी हालत में तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा किशोर का उपचार किया गया। किशोर ने बताया वह प्लॉट पर काम कर रहा था।