हनुमानगढ़ जिले की टिब्बी पुलिस ने जुआ, सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सट्टा की ऑनलाईन खाईवाली करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। शनिवार शाम सात बजे मिली जानकारी के मुताबिक थानाधिकारी हंसराज लूणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुरेवाला व पीरकामड़िया गांव में कार्रवाई करते हुए ऑनलाईन सटृटा की खाईवाली करते आरोपी मलकीत सिंह पुत्र दुल्ला सिंह को गिरफ्तार किया।