रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी-सुकेत में 83% से ज्यादा मतदान, वार्ड 7 में फर्जी वोटिंग के आरोप पर हंगामा, समझाइश के बाद मामला शांत
नगर पालिका चुनाव के लिए रामगंजमंडी और सुकेत में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। बुधवार शाम करीब 7 बजे निर्वाचन अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार रामगंजमंडी में 83.45 प्रतिशत, जबकि सुकेत में 83.98 प्रतिशत मतदान हुआ। इधर रामगंजमंडी के वार्ड नंबर 7 में फर्जी मतदान का आरोप लगने के बाद कुछ समय के लिए मतदान केंद्र पर हंगामे की स्थिति बन गई। आरोप को लेकर म