पुनपुन: पुनपुन के मोरहर पुल पर अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दरोगा के पिता की मौत
Punpun, Patna | Apr 4, 2025 पटना गया न 22 स्थित नीमा के पास पुनपुन के मोरहर नदी पुल पर एक अनियंत्रित वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार दरोगा के 50 वर्षीय पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गये ।जिसे इलाज के दौरान पीएमसीएच में शुक्रवार के शाम 7:00 बजे मौत हो गई ।बाद में मृतक की पहचान धनरूआ के कोसुत गांव निवासी सरयुग साह के रूप में हुआ है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को जंप्त कर लिया है।