मंगलवार की शाम 5 बजे वार्ड क्रमांक 10 स्थित हरिनगर कॉलोनी भक्ति और उत्सव के रंगों से सराबोर नजर आई, जहां महिलाओं ने उत्साहपूर्वक फाग उत्सव मनाया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राधा-कृष्ण के स्वरूप में सजी महिलाएं और युवतियां रहीं, जिनके साथ सभी ने श्रद्धापूर्वक गुलाल खेलकर आशीर्वाद लिया। फाग गीतों और धार्मिक भजनों की थाप पर महिलाएं खुद को थिरकने से नहीं रोक पाईं