बलरामपुर: शैक्षिक समस्याओं को लेकर एबीवीपी ने एमएलके प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन, मांगें पूरी न होने पर अभाविप करेगा आंदोलन
30 जनवरी गुरुवार को 1बजे एमएलके पीजी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थ परिषद कॉलेज इकाई ने 16 सूत्रीय मांगों एवं समस्याओं को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। कॉलेज इकाई मंत्री मानसी चौहान ने कहा कि महाविद्यालय में पिछले छह महीने से सभी संकायों के शौचालय साफ नहीं हुए है कई ऐसे शौचालय हैं जिसकी सीटें टूटी हुई हैं।कॉलेज इकाई अध्यक्ष शिवम दुबे ने समस्याओं को बताया।