जेवर: दनकौर क्षेत्र में ₹2.60 करोड़ की धनराशि के विभिन्न निर्माण कार्यों का भव्य शुभारंभ, स्थानीय विधायक भी रहे मौजूद
ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में शनिवार को ₹2.60 करोड़ की धनराशि के विभिन्न निर्माण कार्यों का भव्य शुभारंभ किया गया। इस दौरान जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह मौके पर मौजूद रहे। विभिन्न निर्माण कार्यों का शुभारंभ विधिवत रूप से मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। वहीं जनपद के गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।