जेवर: उटावली गांव के पास पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया, भारी मात्रा में चोरी का सामान और लोडिंग टेंपो बरामद
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में चोरी का सामान व चोरी में प्रयुक्त एक लोडिंग टेंपो भी बरामद कर लिया है। अभियुक्तों की पहचान मूल रूप से समीर व वसीम के रूप में हुई है। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा जा रहा है।