जेवर: ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में घर के समीप पेड़ से लटका मिला 19 वर्षीय युवती का शव
ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक 19 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर के समीप पेड़ से लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घटना की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया है कि पुलिस घटना की प्रत्येक बिंदु पर गहनता के साथ जांच कर रही है।