जेवर: जेवर एयरपोर्ट के तृतीय चरण से प्रभावित किसानों ने स्थानीय विधायक से की मुलाकात, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
जेवर एयरपोर्ट की तृतीय चरण से प्रभावित किसानों ने शुक्रवार को रबूपुरा स्थित कैंप कार्यालय पर स्थानीय विधायक धीरेंद्र सिंह से मुलाकात की। इस दौरान किसानों ने स्थानीय विधायक धीरेंद्र सिंह से वार्ता कर विस्थापन की मांग से अवगत कराया। वहीं किसानों अपनी मांग को लेकर स्थानीय विधायक को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन सौंपा है।