जेवर: दयानतपुर गांव के पास पुलिस ने एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया, 36 लीटर अवैध देशी शराब बरामद
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना पुलिस ने देर रात चेकिंग के दौरान एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 36 लीटर अवैध देशी शराब भी बरामद कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभियुक्त शातिर किस्म का शराब तस्कर है जो बाहर के राज्यों से अवैध शराब लाकर जनपद में सप्लाई कर रहा था। अभियुक्त को न्यायालय के आदेश पर आज जेल भेजा जा रहा है।