जेवर: रंहेरा गांव के ग्रामीणों ने रबूपुरा स्थित कैंप कार्यालय पर स्थानीय विधायक से मुलाकात की, विस्थापन की मांग से कराया अवगत
ग्रेटर नोएडा के रंहेरा गांव के ग्रामीणों ने विस्थापन की मांग को लेकर रबूपुरा स्थित कैंप कार्यालय पर स्थानीय विधायक धीरेंद्र सिंह से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक धीरेंद्र सिंह से वार्ता कर विस्थापन की मांग से अवगत कराया। वहीं विधायक ने ग्रामीणों की मांग को जल्द ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखने का आश्वासन दिया है।