हरसूद: भेड़ चराने को लेकर हुए विवाद में 24 भेड़ों की मौत, मारपीट में 3 लोग घायल
Harsud, Khandwa | Aug 27, 2026 खंडवा के हरसूद थाना क्षेत्र के धारूखेड़ी गांव के पास बुधवार देर रात भेड़ चराने को लेकर दो पक्षों में विवाद होगया। कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। भेड़चरवाहों ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान पारदी समाजके कुछ लोगों ने धारदार हथियारों और लाठियों से भेड़ों परहमला कर दिया, जिससे करीब 24 भेड़ो की मौत हो गई।