बिजनौर: बैराज मार्ग पर स्थित हेमराज कॉलोनी के पास ट्रक ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, एक महिला व 5 वर्षीय बच्ची की हुई मौत
Bijnor, Bijnor | May 17, 2024 बिजनौर में बैराज मार्ग स्थित हेमराज कॉलोनी के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक पर सवार एक परिवार को रोंद दिया। हादसे में उमरी खदाना निवासी विषम की पत्नी उजाला व उसकी 5 वर्षी बच्ची की मौत हो गई। जबकि विषम गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। और मृतक के शव को सील करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।