बिजनौर: बिजनौर में जजी चौक पर सड़क पार करते समय अज्ञात बाइक सवार ने एक महिला को टक्कर मारकर किया घायल
Bijnor, Bijnor | May 17, 2024 बिजनौर जनपद मे जाजी चौक पर अज्ञात बाइक सवार ने सड़क पार कर रही एक महिला को टक्कर मार दी और घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। टक्कर लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों व राहगीरों की मदद से घायल महिला को तत्काल बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद अज्ञात बाइक चालक भी टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया