फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच 85 की टीम ने घरों से गहने चोरी करने वाले दो आरोपियों को किया काबू
आरोपी को अपराध शाखा टीम ने सेक्टर-85 एरिया से गिरफ्तार किया है। आरोपियो से पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार महिला ने थाना सेक्टर-8 के एरिया में एक घर से गहने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें महिला आरोपी ने सोने के मंगलसुत्र, 1 जोडी टॉप्स और 2 अंगूठी चोरी किया था। जिसको चोरी करने के बाद महिला आरोपी ने चोरी के सामान को आरोपी सचिन को दे दिया था।