फरीदाबाद: नगला एनक्लेव में सुभाष चौक के पास मकान में लगी भीषण आग, सब कुछ जलकर हुआ स्वाह
फरीदाबाद के नगला एंक्लेव स्थित सुभाष चौक पर एक मकान में भीषण आग लग गई । घटना बीती रात की है। जब मकान मालिक अपनी बेटी के साथ सब्जी लेने के लिए गया था घर पर कोई नहीं था पीछे से घर में आग लग गई। आग लगने की सूचना पड़ोसियों ने उसे दी इसके बाद जब वह मौके पर पहुंचा तब तक पड़ोसी आग को बुझा रहे थे लेकिन आग लगने के चलते उसके घर का सारा सामान जलकर स्वाहा हो गया