जमुई: उत्पाद विभाग को देख भाग रही अवैध शराब लदी इनोवा कार गढ़वा कटौना पुल से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त, तस्कर हुआ फरार
Jamui, Jamui | May 19, 2026 उत्पाद थाना प्रभारी गौरीशंकर कुमार के नेतृत्व में की जा रही वाहन जांच को देख भाग रही इनोवा कार गढ़वा कटौना पुल से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई और तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गया। खदेड़ते हुए पहुंची उत्पाद विभाग की टीम द्वारा इनोवा कार से 219 लीटर अंग्रेजी शराब व बियर बरामद किया गया है। उक्त जानकारी उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने मंगलवार की देर शाम 7:00 बजे दी है।