हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न, 81.38 प्रतिशत मतदान, 1 लाख 45 हजार से ज्यादा मतदाताओं ने डाले वोट
हनुमानगढ़ जिले में निकाय चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को जिला मुख्यालय व आस-पास के इलाकों में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान शाम 6:00 बजे संपन्न हो गया। हनुमानगढ़ नगर परिषद पीलीबंगा और गोलूवाला नगर पालिका में कुल 81.38% मतदान हुआ है। जिले में कुल 178275 मतदाताओं में से 1 लाख 45 हजार 87 ने अपने वोट का इस्तेमाल किया है।