अंता कस्बे में ए सी जे एम कोर्ट की स्थापना सहित विभिन्न मांगों को लेकर अभिभाषक परिषद अंता ने संघर्ष समिति के नेतृत्व में उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संघर्ष समिति अध्यक्ष अधिवक्ता अनूप कुमार मेघवाल एवं बार अध्यक्ष लोकेश कुमार दाधीच के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने उपखण्ड अधिकारी हवाई सिंह यादव को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन दिया।