घाटमपुर: कस्बे में गंदगी और जल भराव को लेकर व्यापारियों ने नगर पालिका के खिलाफ किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
घाटमपुर कस्बे में गंदगी, जाम नालियों, जलभराव और सार्वजनिक वाटर कूलरों की बदहाल स्थिति को लेकर व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा।उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले सैकड़ों व्यापारियों ने दीना मार्केट से नगर पालिका कार्यालय तक पैदल मार्च कर प्रदर्शन किया।वही व्यापारियों ने तहसील दिवस में उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सात दिन में कार्रवाई की मांग की हैं।