सिंगरौली: मतदाता जागरूकता हेतु 27 मार्च, 3, 10 एवं 17 अप्रैल को आयोजित होगी क्विज़ प्रतियोगिता, कलेक्टर ने दी जानकारी
लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत दिनांक 19 अप्रैल 2024 को होने वाले मतदान के सिलसिले में स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता जागरूकता हेतु ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 27 मार्च 2024, 03 अप्रैल, 10 अप्रैल तथा 17 अप्रैल 2024 को किया जावेगा। सभी चारों दिवस के विजेता पृथक पृथक होंगे जिनमें विजेताओं को प्रथम पुरस्कार 2100 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 1500 तथा तृतीय पुरस्कार ₹1000 एवं अन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार/ प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।