सिंगरौली: दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने बरगवां थाना क्षेत्र के गिधेर से किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता द्वारा अपने अधीनस्थों को महिला संबंधी अपराधों के आरोपियों की धर पकड़ में तेजी लाने एवं आरोपी को सलाखों के पीछे भेजने के संबंध में सभी थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी को निर्देशित किया था। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिए गए निर्देश के पालन में थाना प्रभारी मोरवा अशोक सिंह परिहार की टीम को पिछले एक माह से बलात्कार के आरोप में फरार चल रहे आरोपी पप्पू बेगा पिता गहरू बेगा निवासी कनुहड़ को 22-23 की दरमियानी रात गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल हुई है। आरोपी को जड़ाही टोला गिधेर थाना बरगवां से गिरफ्तार किया गया है।