कोंडागांव: सरस्वती साइकिल योजना से छात्राओं को मिली नई रफ्तार, विधायक लता उसेंडी ने बड़ेकनेरा में बांटी साइकिलें
ग्राम बड़ेकनेरा के शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विधायक लता उसेंडी ने कक्षा 9वीं की छात्राओं को निःशुल्क सरस्वती साइकिलें वितरित कीं। उन्होंने कहा कि यह योजना बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने और विद्यालय तक उनकी पहुंच आसान बनाने में महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के बाद विधायक ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधरोपण कर