गोवर्धन: जी.एम. नर्सिंग कॉलेज में उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस
स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ कही जाने वाली नर्सों के सम्मान में आज पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस मना रही है। इसी कड़ी में गोवर्धन स्थित जी.एम. नर्सिंग पैरामेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहाँ न केवल महान नर्स फ्लोरेंस नाइटिंगेल के योगदान को याद किया गया, बल्कि छात्र-छात्राओं को सेवा और समर्पण की शपथ भी दिलाई गई।