कुटुंबा: कुटुंबा थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक, अधिकारियों ने पूजा समितियों को नियमों का पालन करने का दिया निर्देश
कुटुंबा थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष चंद्रहास सिंह ने की। उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा के दौरान प्रतिमा स्थापित करने के लिए पूजा समितियों को लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। वहीं, जुलूस में डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। त्योहार के दौरान शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासन