बलिया में रफ्तार का कहर: दो अलग-अलग सड़क हादसों में किशोर समेत दो की दर्दनाक मौत
बलिया जनपद में तेज रफ्तार ने महज कुछ घंटों के भीतर दो जिंदगियां छीन लीं।
1️⃣ फेफना-रसड़ा मार्ग: बुधवार देर रात रखहां नहर के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रसड़ा से घर लौट रहे फेफना निवासी 17 वर्षीय मोहित गुप्ता की दर्दनाक मौत हो गई। 2️⃣ बलिया-रसड़ा मार्ग: गुरुवार सुबह गड़वार क्षेत्र के संवरूपुर चट्टी के पास टैंकर और टमाटर लदी पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में प्रतापगढ़ निवासी 40 वर्षीय टैंकर चालक संतोष पांडेय ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद सड़क पर टमाटर बिखर गए और पिकअप चालक फरार हो गया।
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालकों की तलाश में जुटी है।
#BalliaNews #RoadAccident #BalliaPolice #BreakingNews #Fefna #Rasra #Garwar #UttarPradesh