नाथनगर: भीमकित्ता चौक स्थित टिंकू जनरल स्टोर में आग, ₹1 लाख का नुकसान, सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध युवक
मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के भीमकित्ता चौक के समीप स्थित टिंकू जनरल स्टोर में आग लगने से करीब एक लाख रुपये का नुकसान हो गया। घटना में दुकान में रखा फ्रिज, इनवर्टर समेत जनरल स्टोर का लगभग सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच में दो-तीन युवकों द्वारा आग लगाने की आशंका जताई जा रही है।